Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गरियाबंद जिले में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी का जवान शहीद

किरीट भाई ठक्कर,गरियाबंद। जिले में नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी का एक जवान शहीद हो गया है ।घटना जिले के मैनपुर ब्लॉक के बड़े गोबरा की है।बताया जा रहा है कि सुबह धमतरी जिले में भी सीआरपीएफ की टीम पर नक्सली हमला हुआ था। गस्त पर निकले सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम पर नक्सलियों ने एक के बाद एक आईईडी ब्लास्ट किया। इस दौरान बाइक में सवार दो सीआरपीएफ के जवान बाल-बाल बच गये। हमले के बारे में अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों की टीम मतदान दल को सुरक्षा प्रदान करने निकली थी। मौके पर दो आईईडी होने की पुष्टि हुई है। नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिये यह ब्लास्ट किया गया था। कल ही नक्सलियों के द्वारा मतदान बहिष्कार के बैनर-पोस्टर लगाये गये थे। इसे देखते हुये चुनाव आयोग द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।

Exit mobile version