Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक 06 फरवरी से करेगें अनिश्चितकालीन आंदोलन वेतन विसंगति दूर नही होने से हैं नाराज

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबन्द-छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एक बार फिर अपनी प्रमुख मांग वेतन विसंगति दूर करने को लेकर लामबंद हो गये हैं!उक्त आंदोलन के संबंध में गत दिनों छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई गरियाबंद के जिलाध्यक्ष कुमेन्द कश्यप एवं प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में बैठक आहूत किया गया था!जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अपने अपने ब्लॉक में आगामी 06 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे!जिसके संबंध में जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद के नाम लिखित ज्ञापन पत्र सौपकर अवगत कराया गया है!ज्ञापन पत्र में अवगत कराया गया है कि प्रदेशभर के सहायक शिक्षक संवर्ग पिछले चार सालों से वेतन विसंगति को दूर करने को लेकर मांग कर रहे हैं!जिसके लिए सरकार ने तीन महीने के भीतर निर्णय लेने वाली कमेटी भी बनाई,लेकिन आज पर्यंंत उक्त मांग को पूर्ण नही किया गया है!जिसके कारण सहायक शिक्षक संवर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है!यही कारण है कि एक बार फिर स्कूलों में तालाबंदी कि नौबत आ सकती है!और शैक्षणिक कार्य प्रभावित होगा!ज्ञापन देने प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कुमेन्द कश्यप,गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर,फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ध्रुव, मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष उमेश श्रीवास,डिगेश देवांगन,सुनील अवस्थी,छूरा ब्लॉक उपाध्यक्ष त्रिलोक सेन,पूनम चंद्राकर, सुनील राजपूत,सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे!

Exit mobile version