Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने दिया नव वर्ष की शुभकामनाये | कहा – मेरे क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है मैं उनके लिए कार्य करती रहूंगी |

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद

गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने दिया नव वर्ष की शुभकामनाये | कहा – मेरे क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है मैं उनके लिए कार्य करती रहूंगी |

गरियाबंद | गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने नववर्ष 2023 के शुभ आगमन पर प्रदेश व क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीया है और कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है मैं उनके लिए कार्य करती रहूंगी | यह वर्ष सभी के लिए सुख और समृद्धि लेकर आए। सभी निरोगी व स्वस्थ रहें और प्रदेश और देश की उन्नति में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देते रहें | गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने आगे कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार प्रदेश में सुशासन लाने के अपने प्रयास में सफल हुए है और आगे भी इसी प्रकार यह प्रयास जारी रहेगा | छत्तीसगढ़ की पहचान आज देश के तेजी से विकसित राज्यों में होने लगी है और इसका कारण सरकार की नीतियों के साथ – साथ प्रत्येक व्यक्ति की मेहनत और अथाह परिश्रम भी है। हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ मंत्र पर चलते हुए प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित किया है, जिसके फलस्वरूप आज समाज का प्रत्येक वर्ग हमारी नीतियों के साथ खुद को हमसे जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है।

Exit mobile version