Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गरियाबंद के कलेक्टर प्रभात मलिक ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल मैनपुर में लैब भवन निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही को देखकर लगाई फटकार

✍️ रिपोर्ट हेमचंद नागेश

मैनपुर – गरियाबंद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर प्रभात मलिक आज गुरूवार को सुबह 09ः30 बजे मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सबसे पहले कलेक्टर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के गोद ग्राम कुल्हाडीघाट पहुंचकर गौठान का निरीक्षण किया और यहा निर्माणधीन आश्रम भवन को ठीक करने कहा है साथ ही गवरमुंड में सामुदायिक सिंचाई सोलर योजना का निरीक्षण किया मैनपुर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल के निरीक्षण में पहुचे कलेक्टर ने लैब भवन में घटिया स्तर के निर्माण कार्य को देखकर जमकर नराजगी जताई और सभी व्यवस्था को एक सप्ताह के अंदर दुरूस्थ करने का निर्देश दिया है स्वामी आत्मांनद विद्यालय में स्कूली बच्चों से कलेक्टर ने कई सवाल पुछे और सवाल का सही जवाब देने वाले बच्चो का उत्साहवर्धन किया, लंबे समय बाद मैनपुर के दुरस्थ वनांचल नक्सल प्रभावित क्षेत्र शोभा क्षेत्र के भी दौरे पर कलेक्टर प्रभात मलिक पहुंचे और विभिन्न निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर रहे है इस मौके जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव , मैनपुर एसडीएम हितेष पिसदा, जनपद सीईओ आषीष अनुपम टोप्पो, तहसीलदार नीलमंणी दुबे, नायब तहसीलदार श्री सिदकी, वन विभाग के एसडीओ राजेन्द्र सोरी, जिला चिकित्सा अधिकारी एन नवरत्न, जिला मिषन समन्वयक श्याम चन्द्राकर, सहायक आयुक्त बी.के सुखदेवे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम सरपंच बनसिग सोरी प्रेम धुर्व , दसरू जगत हेमंत तिर्की व विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित है

Exit mobile version