Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गंभीर सड़क दुर्घटना , मेटाडोर पलटी , चौथिया आये बारातियों में 1 मृत 20 से अधिक गंभीर

गरियाबंद। चौथिया आये बारातियों से भरी मेटाडोर राजिम गरियाबंद एनएच में पलट गई। घटना बारुका कचना ध्रुवा मोड़ की बताई जा रही है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है , वही 20 से अधिक घायल हुये है।


बताया जा रहा है दुर्ग जिले के थाना रानी तराई ,तहसील पाटन अंतर्गत ग्राम केशरा के पटेल परिवार की चौथिया बारात ,गरियाबंद जिले की सीमा से लगे धमतरी जिले के ग्राम मोहरा आई थी। करीब 55 से अधिक लोग मेटाडोर में सवार थे। ग्राम मोहेरा से वापसी के दौरान रात्रि करीब 9 बजे तेज रफ्तार की वजह से मोड़ पर मेटाडोर पलट गई।
इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों का प्रारंभिक उपचार गरियाबंद जिला अस्पताल में किया जा है।

Exit mobile version