Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गंज मंडी परिसर दुर्ग में 3 अप्रैल को जिला स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है

*3 अप्रैल को मानसगान प्रतियोगिता गंजमंडी में*

दुर्ग 2 अप्रैल 2022 / 3 अप्रैल 2022 को जिला स्तरीय मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन गंजमंडी जिला दुर्ग में किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सजोने का अभिनव प्रयत्न संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा किया जा रहा है। इसमें जिला दुर्ग अंतर्गत जनपद स्तरीय मानसगान प्रतियोगिता से चयनित विजेता रामायण मंडलियां भाग लेंगीं।

प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेता मंडलियों को पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री ताम्रध्वज साहू मंत्री गृह जेल लोक निर्माण विभाग पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग छत्तीसगढ़ शासन, श्री अरुण वोरा विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग , श्री धीरज बाकलीवाल महापौर नगर निगम दुर्ग और श्री अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version