Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खैरगुड़ा में करीब 20 किसानों के खेतों से केबल वायर चोरी, सिंचाई व्यवस्था प्रभावित

* खैरगुड़ा में करीब 20 किसानों के खेतों से केबल वायर चोरी, सिंचाई व्यवस्था प्रभावित…

बस्तर(मनोज ठाकुर )। ग्राम पंचायत मधोता-02 खैरगुड़ा क्षेत्र में कृषि सिंचाई पंपों से केबल वायर चोरी की घटनाओं से किसान परेशान हैं। जानकारी के अनुसार करीब 20 किसानों के खेतों से कापर वायर केबल चोरी हो चुका है। चोरी की घटनाओं के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं खेतों में सिंचाई का काम भी प्रभावित हो रहा है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले 3-4 वर्षों से लगातार अंतराल पर केबल वायर चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। चोर कृषि पंप के स्टार्टर से पंप तक लगे कापर वायर को काटकर ले जाते हैं। दोबारा केबल लगवाने में किसानों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है, जिससे उनकी आर्थिक परेशानी बढ़ रही है।

हाल ही में केबल चोरी की सूचना मिलने पर भानपुरी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और संभावित साक्ष्य जुटाए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

किसानों का कहना है कि कृषि सिंचाई के लिए विद्युत पंप पर निर्भरता के बीच केबल चोरी होने से सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाती है। एक ओर चोरी से आर्थिक नुकसान होता है, वहीं दूसरी ओर फसल की सिंचाई समय पर नहीं होने से उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका रहती है।

किसानों ने पुलिस से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Exit mobile version