खुडमुड़ा उपसरपंच के साथ मारपीट की घटना दुर्भाग्य-सुरेंद्र साहू
पाटन ब्लाक उपसरपंच संघ के प्रवक्ता व ग्राम पंचायत पहंदा(अ)के उपसरपंच सुरेंद्र साहू ने विज्ञप्ति जारी कर खुडमुडा के उपसरपंच चिंतामणि सोनकर के साथ हुई घटना की कड़ी शब्दो मे निंदा की है।
गांव में मनरेगा के तहत कार्य किए जा रहे थे जिसपर गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण किया गया था।अतिक्रमण हटाने के लिए श्री सोनकर जी द्वारा आग्रह किया गया।जिसपर आरोपितों द्वारा गाली गलौच,करते हुए मारपीट किया गया है।जो अत्यंत ही दुर्भाग्य पूर्ण है।
आरोपितों द्वारा पहले शासकीय भूमि में अतिक्रमण किया जाता है फिर गुंडागर्दी कर जनप्रतिनिधियों से उलझते हुए मारपीट किया जाता है।
यह घटना शासन प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह खड़ी करता है।कानून व्यवस्था और सिस्टम पर एक प्रश्न करता है।
अधिकांश गावो में अतिक्रमण के खिलाफ जनप्रतिनिधि प्रशासन को ज्ञापन ,प्रस्ताव इत्यादि के माध्यम से अवगत कराते है परंतु प्रशासन कोई कार्यवाही नही करता जिसके कारण से असामाजिक तात्वि के द्वारा ग्राम की शासकीय सम्पत्तियों का दोहन किया जाता है।कई पंचायत के अधीन ग्रामो में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर उसको अन्य लोगो के बेंच दिया जाता है।जिसकी शिकायत पर भी कोई कार्यवाही नही होना ही इस प्रकार के घटना को बढ़ावा मिलता है।
मनरेगा के माध्यम से सरकार जनता के लिए जीविका का द्वार खोलते है लेकिन एसे अतिक्रमणकारी लोग शासकीय कार्यो में बाधा डालकर जनता के पेट में लात मरते है व शासन प्रशासन के साथ साथ स्थानीय शांति व्यवस्था के लिए बाधा उत्पन्न करते है।इसलिए पाटन ब्लाक उपसरपंच संघ चाहता है कि ऐसे लोगो के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो व शासकीय कार्यो में बाधा के साथ साथ मारपीट की धाराओं के तहत तत्काल कार्यवाही करते गिरफ्तार करनी चाहिए।यह मांग करते है,व उपसरपंच चिंतामणि के साथ हुए घटना की निंदा करते है।
