Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खपरी में हुआ छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के बैनर तले किसान मेला का आयोजन

कुम्हारी : छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के बैनर तले इंडस मेघा फूड पार्क शिमला के सहयोग से एवं छत्तीसगढ़ शासन उद्यानिकी विभाग के संयोजन से ग्राम खपरी कुम्हारी में विशाल किसान मेला और कृषक संगोष्ठी का आयोजन 4 और 5 फरवरी को किया गया जिसमें प्रदेश भर से किसान सम्मिलित हुए।

अन्य प्रदेशों से भी भारी संख्या में किसान उक्त मेला को देखने के लिए पहुंचे किसान संघ द्वारा आयोजित इस मेले में लगभग 120 स्टाल लगाया गया था जिसमें किसानों से संबंधित सभी तरह के खाद बीज नर्सरी और आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई थी इसके साथ ही कृषक संगोष्ठी में विशेष रुप से समय की मांग को देखते हुए फसल परिवर्तन विषय पर विशेष जोर दिया गया ।

खास तौर पर छत्तीसगढ़ की परिस्थिति में नारियल और कटहल की खेती की संभावनाओं के बारे में देश के विभिन्न राज्यों के वैज्ञानिक कृषि विशेषज्ञ अपनी राय इस संबंध में जाहिर किए निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के मौसम में प्रत्येक तरह का फलदार वृक्ष लगाया जाना बेहतर होगा

Exit mobile version