Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खनिज निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन जी का ध्रुवागुड़ी में कांग्रेसियों ने बड़ी धूम धाम से गाजे बाजे के साथ किया स्वागत

✍️मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर ग्राम ध्रुवागुड़ी में अमलीपदर क्षेत्र के समस्त कांग्रेश प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री गिरीश देवांगन जी का आज शनिवार को दोपहर 1:00 बजे ध्रुवागुड़ी आगमन हुआ जिनका स्वागत बड़ी धूम धाम से गाजे बाजे के साथ किया गया खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन के आगमन के चलते गांव गांव से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेश प्रतिनिधिया एवं कार्यकर्ता बाजे गाजे के साथ सुबह से ध्रुवागुड़ी पहुंचे थे जैसे ही गिरीश देवांगन जी का ध्रुवागुड़ी में आगमन हुआ उनका भव्य रुप से स्वागत किया गया। इस दौरान गिरीश देवांगन जी ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है।

Exit mobile version