Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

क्राइम मीटिंग में गरियाबंद एसपी के शख्त निर्देश:थाना पहुंचने वाले हर मामले की हो निष्पक्षता से जांच, अपने-अपने क्षेत्रों के अपराधियों की कुंडली तैयार कर लें

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद– पुलिस कप्तान जे.आर.ठाकुर के द्वारा गरियाबंद पुलिस के कार्यो को और बेहतर करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों का क्राईम मीटिंग लिये क्राईम मीटिंग में पुलिस कप्तान द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को शीघ्र अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत निकाल के संबंध में फटकार लगाये

धारा 376 भा.द.वि. व POCSO Act के प्रकरण में 60 दिवस के भीतर चालान प्रस्तुत करने के लिए दिये गए निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत के शीघ्र निकाल के संबंध में लगाये फटकार

पुलिस कप्तान ने कहा की थाना स्तर पर विवेचकों का मीटिंग लेकर लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत की संख्या में कमी लाए। अपने-अपने थाना क्षेत्र के गांव में जन चौपाल लगाकर प्राप्त शिकायतों को तत्काल निराकरण करें।

पुलिस कप्तान द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा अनुरूप धारा 376 भा.द.वि. व पोक्सो एक्ट के प्रकरण में 60 दिवस के भीतर चालान तैयार कर माननीय न्यायालय पेश करने के संबंध में समस्त थाना प्रभारी को निर्देश दिए।

क्राईम मीटिंग में अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक, अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर अनुज कुमार, रक्षित निरीक्षक उमेश राय एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version