Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कौही मंदिर में शिव महापुराण कथा का आठवां दिन कल होगा पूर्ण आहुति के साथ समापन

रानीतराई: पाटन ब्लॉक अंतर्गत खारून नदी के तट पर बसा पर्यटन स्थल देवी स्थल ग्राम कौही में भव्य महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव महापुराण कथा का आयोजन श्री महाकाली श्री हनुमान मंदिर परिषद समिति के द्वारा आयोजित किया गया है जहां सैकड़ों शिव भक्त शिव महापुराण कथा का रसपान करने प्रतिदिन पहुंच रहे हैं आज शिव महापुराण कथा का आठवां दिन है और आज माता पार्वती एवं भगवान भोलेनाथ का लीला का वर्णन किया गया ।

कथावाचक पंडित सर्वेश्वरनंद ने ग्राम पंचायत कौही के सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा सहित मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश्वर , संरक्षक विजय गिरी, हेमलाल साहू कोषाध्यक्ष, राजेश साहू सचिव ,ओमकर देवांगन , नारायण साहू को शिव महापुराण कथा का पुराण भेंट किया गया।

आयोजक समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कल 17 फरवरी को शिव महापुराण कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन किया जाएगा सभी शिव भक्तों सुबह 9:00 बजे तक मंदिर परिसर में पहुंचेंगे और 18 फरवरी को भव्य महाशिवरात्रि का मेला लगेगा।

इस अवसर पर सुनीता यादव, पुरुषोत्तम सिन्हा, नोशन सिन्हा ,कमल साहू ,संपत निषाद, मंगलू राम साहू ,मंगलू राम देवांगन ,सीताराम देवांगन, आजू राम साहू, गणेश राम साहू, भानु राम साहू , श्रीमती सतरूपा साहू श्रीमती कल्याणी देवांगन सहित सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Exit mobile version