Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कौशल्या जन्मभूमि छत्तीसगढ़’ भक्ति गीत की शूटिंग कौशल्या मंदिर चंदखुरी से हुई

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

गरियाबंद-विश्व पटल पर जैसे अयोध्या को राम जन्मभूमि के रुप में मान्यता है ,वैसे ही छत्तीसगढ़ को माता कौशल्या की जन्मभूमि के रुप में मान्यता है । रामायण कालीन युग से लेकर अब तक अयोध्या और छत्तीसगढ़ के मधुर संबंधों को, मानवीय रिश्तों को और विविध घटनाओं को ऐतिहासिक गीतों के रचनाकार राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानाध्यापक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने बहुत ही सुंदर ढंग से शब्दों में पिरोएं है। जिसे विश्व विख्यात भजन सम्राट अनूप जलोटा जी ने अपनी आवाज दी है और गीत की भूमिका आकाशवाणी रायपुर के मशहूर उदघोषक दीपक हटवार के खनकदार आवाज में हैं इस ऐतिहासिक क्लासिकल भक्ति गीत की शूटिंग दीपोत्सव पर्व पर माता कौशल्या मंदिर चंदखुरी से हुई। इसी प्रकार इसमें शिवरीनारायण, तुरतुरिया, श्रृंगी ऋषि आश्रम सिहावा पर्वत , एवं श्री राम वनगमन परिपथ को शामिल किया जाएगा। इसे कर्णप्रिय संगीत दिए हैं छत्तीसगढ़ के युवा संगीतकार जितेन्द्रीयम देवांगन । नृत्य निर्देशन तरुण कुर्म एवं श्रीमती पदमा देवांगन। भावपक्ष के कलाकार शिवांश कुर्म , पलक तिवारी, हिमानी साहू, नम्रता सुरेन्द्र, भव्या झा, ऐश्वर्या कुर्म, कल्याणी पांडे,सुरभि मिश्रा , ईश्वर साहू आदि। कोरियोग्राफर संजय महतो , कुलेश्वर एवं साथी। इस गीत की शूटिंग में हर शाॅट को यादगार बनाने के लिए पूरी टीम ने भरपूर मेहनत किया और पूरी टीम के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था माता कौशल्या मंदिर विकास समिति एवं नगरवासी चंदखुरी द्वारा किया गया निश्चित ही यह ऐतिहासिक गीत जनमानस के आशीर्वाद और टी सीरीज के माध्यम से विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ की अलग पहचान गढ़ेगी ।

Exit mobile version