Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कोरिया -पत्नि की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरिया – प्रार्थी परमेश्वर पण्डो निवासी सारिसताल थाना मनेन्द्रगढ़ आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.01.2022 को उसे सूचना मिली कि फुलबाई घर में मृत अवस्था में पड़ी है । उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर का अवगत कराया गया तथा उनके निर्देश पर थाना मनेन्द्रगढ़ टीम घटना स्थल ग्राम सारिसताल के लिये रवाना हुई। घटना स्थल मृतिका का घर था।

शव का बारिकी से निरीक्षण किया गया जिसके सिर, कान, नाक, आंख पर चोट के निशान थे। रिपोर्ट के आधार पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध क्रमांक 26 /22 धारा 302 भा०द०वि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सम्पूर्ण परिस्थिति से श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे को अवगत कराया गया एवं उनके दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के पति सोमार साय पण्डो पिता चैतु पण्डो उम्र 35 वर्ष से पूछताछ की गई जिसने बताया कि दिनांक 26.01.2022 को दोनो पति-पत्नि शराब का सेवन किये थे रात्रि 9 बजे पति-पत्नि में विवाद हुआ तब मैंने (मृतिका का पति सोनसाय) टांगी बेंट से फुलबाई के साथ मारपीट किया दिनांक 27.01.2022 को रात 3 बजे घर के कीचन रूम में फुलबाई सोई थी जो उठाने से नह उठी, मृतिका फुलबाई की मृत्यु हो चुकी थी।

अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक आर०एन० गुप्ता, आर०आर० भगत, आरक्षक रामप्रकाश राजवाडे, शंम्भू यादव, अजय पोया एवं सैनिक 60 विनीत सोनी का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version