Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2022 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, 19 जून को एग्जाम

FILE

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2022 का एडमिट कार्ड सोमवार को जारी कर दिया गया है। बतादे की कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से क्लैट में शामिल होने वाले छात्र https:// consortiumofnlus. ac. in/ clat-2022/ admit- card. html लिंक के माध्यम से क्लैट रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डाल कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

देश के 22 नेशनल लॉ विश्वविद्यालय में करीब 2700 सीटों पर नामांकन के लिए यह परीक्षा 19 जून होगी। इसमें सफल होने पर छात्रों को एनएलयू के इंटीग्रेटेड एलएलबी एवं एलएलएम जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। एनएलएयू के अलावा अभ्यर्थी देश के कई सरकारी और निजी लॉ कॉलेज में भी क्लैट स्कोर के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं।वही इस परीक्षा में बिहार से यूजी और पीजी मिलाकर करीब पांच हजार छात्र शामिल हो रहे हैं।

बतादे की क्लैट के लिए पटना और मुजफ्फरपुर में सेंटर बनाये गये हैं। परीक्षा के लिए करीब आठ सेंटर बनाये गये हैं। क्लैट विशेषज्ञ लॉ प्रेप के को-फाउंडर अभिषेक गुंजन ने कहा की पेपर पूरी तरह कंप्रेहेंसिव होगी। करंट अफेयर्स और लीगल का हिस्सा 25-25 प्रतिशत रहेगा। लॉजिकल रिजनिंग और इंग्लिश का 20-20 प्रतिशत और डेटा इंटरप्रिटेशन के 10 प्रतिशत सवाल होंगे। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाने का प्रावधान है।

Exit mobile version