Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

केवट निषाद समाज संगठन कौही किकिरमेटा परिक्षेत्र के 13 मार्च को ग्राम चारभाठा रीवागहन में वार्षिक सम्मेलन

केवट निषाद समाज संगठन कौही किकिरमेटा परिक्षेत्र के तत्वावधान में13 मार्च को सुबह 10 बजे से ग्राम चारभाठा रीवागहन के कलामंच प्रांगण में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओ .एस. डी. मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,, अध्यक्षता डॉक्टर घनश्याम निषाद जिला अध्यक्ष दुर्ग जिला निषाद समाज करेंगे ।

विशेष अतिथि के रूप में अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, बुधारू राम निषाद उपाध्यक्ष दुर्ग जिला निषाद समाज, देवकुमार निषाद अध्यक्ष तहसील पाटन निषाद समाज एवं सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन,सुरेश निषाद सभापति जनपद पंचायत पाटन,देवनाथ निषाद उपसँगठन सचिव जिला निषाद समाज दुर्ग, नेतराम निषाद सरपंच ग्राम पंचायत किकिरमेटा,
मोहिनी साहू सरपंच ग्राम पंचायत अकतई होंगे।इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्रों का सम्मान ,नव निर्वाचित दुर्ग जिला निषाद समाज संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान एवं वार्षिक आय व्यय की जानकारी के साथ अतिथियो का स्वागत ,उदबोधन कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

यह जानकारी परिक्षेत्रीय निषाद समाज संगठन कौही किकिरमेटा के सचिव तेजराम निषाद किकिरमेटा ने दी।

Exit mobile version