Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है /अशोक साहू

केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है और यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, भाजपा ने सत्ता के लिए सारी हदें पार कर दी हैं- अशोक साहू

पाटन- 23 जुन 2022 जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने केंद्र सरकार के खिलाफ धावा बोला कहा कि पूरे देश के अंदर यह बात देखी जा रही है कि विपक्षी दलों को तंग करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। श्री साहू ने कहा है कि विपक्ष की आवाज को दबाने और उन्हें डराने-धमकाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

आगे कहा कि- केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है और यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। भाजपा ने सत्ता के लिए सारी हदें पार कर दी हैं। अमर जवान ज्योति को हटाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी ओछी मानसिकता प्रदर्शित की है जबकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार ने अमर जवान ज्योति को स्थापित करके सेना के जवानों का सम्मान किया है।

दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने मोदी सरकार पर पलटवार, बोले- देश की आवाज हैं राहुल गांधी, बदले की कार्रवाई नहीं करेंगे बर्दाश्त।

आगे उपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर के युवा सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सैन्य भर्ती युवाओं के भविष्य बर्बाद कर देगी। युवा इस भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं और पूरे देश में आंदोलन चल रहा है लेकिन युवाओं को हिंसक साधनों का सहारा नहीं लेना चाहिए। श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगी, हम युवाओं के साथ हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई अग्निपथ योजना को वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे।

Exit mobile version