Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुर्मी समुदायिक भवन में बाउंड्री वाल निर्माण ,युवा कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

कुर्मी समुदायिक भवन कुर्मी गुंडरा मैं बाउंड्री वाल निर्माण की स्वीकृति के लिए कुर्मी समाज युवा कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

रानीतराई : छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज युवा कार्यकारिणी ग्राम इकाई कुर्मी गुंडा के युवाओं द्वारा विगत कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री जी के सुपुत्र चैतन्य बघेल व उनके व ओ एस डी आशीष वर्मा के समक्ष कुर्मी सामुदायिक भवन में बाउंड्री वॉल निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराया था साथ ही ग्राम इकाई अध्यक्ष सोमन वर्मा ने ग्रामीण इकाई द्वारा आपस में राशि एकत्र कर बाउंड्री वॉल का कुछ काम संपन्न कराये जाने की जानकारी देते हुए बताया की चारों तरफ बाउंड्री वॉल नहीं होने से उक्त समुदायिक भवन सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है ।

ग्राम इकाई कुर्मीगुंडरा द्वारा की गई मांग को प्रमुखता प्रमुखता से लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुर्मी सामुदायिक भवन के शेष बचे बाउंड्री वाल निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किए मांग पूरी हो जाने पर ग्राम इकाई के अध्यक्ष सोमन वर्मा पाटन राज अध्यक्ष यूगल किशोर आडिल दीपक वर्मा टोकेंद्र वर्मा कैलाश वर्मा रूपनारायण वर्मा मुकेश वर्मा त्रिभुवन वर्मा ताम्रध्वज वर्मा मुरली वर्मा संजू वर्मा नवीन वर्मा ललित वर्मा खूबचंद वर्मा दानी वर्मा चित्रसेन वर्मा मनी वर्मा चमन वर्मा सनत वर्मा डेविड वर्मा हेमनाथ वर्मा खुमेश वर्मा पवन वर्मा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version