Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुम्हारी में 50 फीट रावण का होगा दहन, मुख्यमंत्री होंगे उत्सव में शामिल

कुम्हारी में भव्य दशहरा महोत्सव 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल ।

कुम्हारी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 अक्टूबर को सार्वजनिक उत्सव समिति कुम्हारी द्वारा शाम 5 बजे भव्य दशहरा महोत्सव एवं रावण दहन का आयोजन महामाया मंदिर परिसर में संम्पन्न होने जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश होंगे अध्यक्षता करेंगे कुम्हारी पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर विशेष अतिथि के. रविकुमार, प्रमोद सिंह राजपूत एवं मनहरण यादव एवं थनेश पटेल होंगे। इस मौके पर भव्य आतिशबाजी के साथ 50 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। साथ ही रामलीला का भी आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष नोबल सिन्हा विष्णु देवांगन, उपाध्यक्ष ओम यादव हरेंद्र राठौड़, कोषाध्यक्ष लेखराम साहू अमर यादव, सचिव किशोर सोनकर सालिक धीवर, एवं सहसचिव भोलाराम साहू, निलिश एवं अंचल गुप्ता हैं।

Exit mobile version