Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुम्हारी में सेवानिवृत्त शिक्षक – शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित

कुम्हारी में सेवानिवृत्त शिक्षक – शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित

कुम्हारी

संकुल केन्द्र कुम्हारी विकास खण्ड धमधा , जिला दुर्ग के तत्वावधान में शिक्षकीय कार्य से सेवानिवृत हो रहे शिक्षक संवर्ग 1.धनीराम सिन्हा उ.व.शि.शा.पू.मा. शाला चोरहा ( रामपुर ) 2.सेवती मल्लेवार जी , प्रधानपाठक , शा . प्रा . शाला कुम्हारी , 3. मुरारी लाल साव जी , उ.व.शि. शा . पू . मा . बालक शाला कुम्हारी , 4 माधुरी शर्मा जी , उ.व. शि . शा . पू . मा . कन्या शाला कुम्हारी 5. जोहनलाल चुरेन्द्र जी , प्रधान पाठक शा . पू.मा.शाला सांकरा , 6. रामानंद राम जी प्रधान पाठक , शा . पू . मा . कन्या शाला , कुम्हारी का शासकीय विद्यालय परिसर बाजार चौक में आत्मीय स्वागत करते हुए ससम्मान प्रशस्ति पत्र पुष्प एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।

विद्यालय विकास समिति के पदाधिकारियों, पूर्व शा.वि. अध्यक्ष , वरिष्ठ नागरिक नारायण वर्मा ने सभी सेवा निवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके कार्यकाल में बच्चों को मिले ज्ञान , संस्कार और आशीर्वाद के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब आप सभी एक नई भूमिका में नजर आएंगे।

युवाओं को सदैव पूर्वानुसार ज्ञान संस्कार मिलता रहेगा। ऐसा विश्वास है । कार्यक्रम में सभी सेवा निवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने कार्यकाल का स्मरण करते हुए अनुभव से समय के सहकर्मियों एवं नवप्रवेशी शिक्षक शिक्षिकाओं को अवगत कराया । कुम्हारी संकुल केन्द्र एवं समीपस्थ संकुल केन्द्र के शिक्षक , शिक्षिकाएं अपने वरिष्ठ जनों को सेवा निवृत्ति पर विदाई देने उपस्थित रहे । यह अत्यन्त भावनात्मक क्षण अविस्मरणीय संस्मरण बन गया ।

Exit mobile version