Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुम्हारी में कांग्रेसियों ने झीरम घाटी में हुए शहीद नेताओं को दी श्रद्धांजलि

कुम्हारी में कांग्रेसियों ने झीरम घाटी में हुए शहीद नेताओं को दी श्रद्धांजलि

करन साहू रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ कुम्हारी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी के तत्वाधान में 25 मई दिन गुरुवार को पालिका परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष झीरम घाटी हमलें में शहीद हुए कांग्रेसी नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी पार्षदों के साथ पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए। बता दे कि 25 मई 2013 में नक्सलियों द्वारा कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं के काफिले पर गोली बारी कर दर्जनों वरिष्ठ नेताओं के प्राण ले लिए गए थे इस नृशंस हत्या के विरोध में एवं मारे गए नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह आयोजन प्रति वर्ष कुम्हारी में ब्लॉक स्तर पर किया जाता है।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को शहीदों के तैल चित्र पर कांग्रेसियों द्वारा माल्या अर्पित कर कैंडल जलाकर स्मरण किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष के रवि कुमार ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद राजपूत पार्षद मनहरण यादव थानेश पटेल जानकी धुव्र सहित कांग्रेसी नेताओं में रीना साहू किशोर सोनकर लेखराम साहू निलिश देवांगन सुनील शुक्ला अवध बिहारी निजाम सविता साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Exit mobile version