Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुम्हारी ओव्हर ब्रिज के राईट साईड का स्टील आर्च होगा डिसमेंटल, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

 

अधोसंरचना में त्रुटि के चलते कुम्हारी ओव्हर ब्रिज के राईट साईड का स्टील आर्च होगा डिसमेंटल, 15 दिवस के अंदर शुरू होगा डिस्मेंटल का कार्य  कलेक्टर ने किया निरीक्षण

– कांट्रेक्टर स्वयं के व्यय पर स्टील आर्च ब्रिज करेगा डिसमेंटल व दिसंबर 2023 ब्रिज की नई डेड लाईन

-भारी वाहनों के आवागमन के लिए कुम्हारी के ओपन साईड ब्रिज की शीघ्र होगी लोड टेस्टिंग

दुर्ग 26 अप्रैल 2023/कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा आज कुम्हारी के फ्लाई ओवर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने फ्लाई ओवर के राईट साईड के ब्रिज पर नेशनल हाईवे के संबंधित इंजिनियर से जानकारी मांगी। संबंधित इंजिनियर के द्वारा बताया गया कि मंत्रालय द्वारा निर्माण कार्य में तय बिंदुओं पर कार्य न होने के चलते अधोसंरचना में कमी मिली है जिसके चलते ब्रिज के स्टिल आर्च जिसकी लंबाई लगभग 60 मीटर है को डिसमेंटल करने का आदेश दिया गया है।

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को इसके संबंध में तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए और कांट्रेक्टर को स्टील आर्च ब्रिज डिसमेंटल कर शीघ्र से शीघ्र नए ब्रिज के कार्य की शुरूआत करने के लिए आदेशित किया।

नेशनल हाईवे के संबंधित इंजिनियर ने बताया कि कांट्रेक्टर अपने स्वयं के व्यय पर स्टील आर्च ब्रिज के राईट साइड में 60 मीटर की लंबाई में निर्मित स्टील आर्च ब्रिज को डिसमेंटल करने के लिए तैयार हो गया है और उसने दिसंबर 2023 के अंत तक पुनः स्टील आर्च ब्रिज तैयार करने के लिए हामी भी भरी है।

कलेक्टर ने नेशनल हाईवे के संबंधित अधिकारियों को पावर हाऊस में होने वाले लोड टेस्टिंग के बाद तुरंत कुम्हारी के ओपन साईड के ब्रिज के लोड टेस्टिंग करने के आदेश भी दिए हैं ताकि ओपन साइड के ब्रिज को भारी वाहनों के लिए खोलकर कुम्हारी के यातायात भार को कम किया जा सके।

इस अवसर पर दुर्ग नगर निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास, प्रशिक्षु आईएस श्री लक्ष्मण तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल एवं एसडीएम बृजेश सिंह क्षत्रिय उपस्थित थे।

Exit mobile version