Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*किसान हित में किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की बड़ी घोषणा,एक सप्ताह बढ़ा खरीदी धान की किसानों में भारी उत्साह – जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू*

*किसान हित में किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की बड़ी घोषणा, किसानों में भारी उत्साह – जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू*

छत्तीसगढ़ के यशश्वी एवं किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी निरंतर जनहित एवं किसान हित में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी द्वारा धान खरीदी की तारीख को एक सप्ताह तक बढ़ाएं जाने पर दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी जब से प्रदेश की कमान संभाले है तब से हमारा प्रदेश और प्रदेशवासी निरंतर प्रगति कर रहे है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने किसानों की धान बेचने की समस्या को देखते हुए धान खरीदी की समय सीमा को 1 सप्ताह  तक बढ़ा दी है।

आप को बता दे कि पहले धान खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी तक तय किया गया था ।

अब बारिश की वजह से धान खरीदी बाधित हुआ है इस लिये एक सप्ताह का समय बढ़ा है ।

किसान भाई-बहनों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल जी हमेशा प्रयासरत है। इस किसान हितैसी निर्णय के लिए मैं दुर्ग जिला के सभी किसान भाई-बहनों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त करता हूँ। उनके इस निर्णय से दुर्ग जिला के साथ-साथ पूरे प्रदेश के किसान भाई- बहनों में भारी उत्साह एवं चेहरे पर खुशी छा गई है।

Exit mobile version