Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अंतर्गत एक दिवसीय प्रदर्शनी सह किसान मेला आयोजित

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग नई दिल्ली द्वारा किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी कैंपेन के अंतर्गत प्राकृतिक खेती बढ़ावा देने हेतु कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा आ में एक दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी एवं कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन आत्मा योजना अंतर्गत आज 26 अप्रैल 2022 को कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा आ   के परिसर में किया गया।

इस मेला का सब प्रदर्शनी व कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में जिले के लगभग 200 की शार्क उपस्थित रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विजय बघेल जी सांसद दुर्ग उपस्थित रहे साथ ही श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्री घनश्याम कौशिक सदस्य जनपद पंचायत पाटन तथा ग्राम पाहंदा आ के  सरपंच श्री मोहनलाल साहू उपसरपंच श्री सुरेंद्र साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथि आगमन के साथ ही अतिथियों द्वारा प्राकृतिक खेती पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया कृषि विज्ञान केंद्र  के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉक्टर विजय जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी कार्यक्रम का शुरुआत ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा संपूर्ण देश की देश के विभिन्न जिलों में प्राकृतिक खेती कर रहे किसान के साथ संवाद से प्रारंभ हुआ ।

देश के विभिन्न जिलों के कृषकों द्वारा लागत कम करते हुए सफल प्राकृतिक खेती द्वारा आय बढ़ाने की जानकारी साझा किया गया केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा देश के  कृषक से किसी में लागत को कम करने तथा स्वस्थ फसल उत्पादन हेतु आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में जिले के किसानों को प्राकृतिक खेती में अपने स्वयं के कार्य का अनुभव का महत्व को बताते हुए उसे अपनाने हेतु विशेष आग्रह किए साथ ही स्वस्थ एवं रोग मुक्त जीवन के लिए प्राकृतिक खेती की  आवश्यकता पर बल दिया तत्पश्चात श्रीमती  हर्षा लोकमनी चंद्राकर द्वारा प्राकृतिक   खेती हेतु जल एवं बीज संरक्षण के महत्त्व  पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया कृषक श्री श्याम बघेल एवं श्री राजेश चंद्राकर द्वारा स्वयं के परिक्षेत्र पर किए जा रहे प्राकृतिक खेती द्वारा धान गेहूं सब्जी आदि फसलों के उत्पादन की जानकारी साझा किया गया इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्रीमती रीता रामटेके द्वारा प्राकृतिक खेती के महत्व श्री ईश्वर कुमार द्वारा जैविक फसलों में कीट विधि नियंत्रण डॉक्टर कमल नारायण द्वारा प्राकृतिक विधि द्वारा सब्जियों के खेती एवं श्रीमती नीतू स्वर्णकार जैविक खाद निर्माण का जीवित प्रदर्शन विषयों पर व्याख्यान दिया गया ।

उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग से उपसंचालक दुर्ग श्री एस एस राजपूत जी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पाटन श्री राजेंद्र प्रसाद अपने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों सहित उद्यानिकी विभाग से श्री केएल साहू उद्यान अधीक्षक तथा श्री गुलेरी जी ग्रामीण उद्यान अधिकारी एवं  किसान उपस्थित थे।

Exit mobile version