Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

किसान नेता ढालेश साहू के नेतृत्व में अंजोरा मंडल कार्यकारिणी का गठन

किसान नेता ढालेश साहू के नेतृत्व में अंजोरा मंडल कार्यकारिणी का गठन।

आपको बता दें, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के किसान नेता व दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी ढालेश साहू के नेतृत्व में अंजोरा मंडल में कार्यकारिणी का गठन किया गया ।

जिसमें अंजोरा मंडल के विभिन्न ग्रामीणों के किसानों की नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर की गई , जिसमें बालोद जिले से लेकर राजनांदगांव जिले के किसानों की नियुक्ति जिले के प्रभारी के रूप में की गई। जिसमें ग्राम निकुम से प्यारे लाल यादव को अंजोरा मंडल प्रभारी व मानिक राम साहू को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई  ।

कल्याण सिंह देशमुख जी ग्राम रुद्रा व प्रमोद कुमार साहू ग्राम अंजोरा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई , कांति कुमार देशमुख ग्राम आलबरस को सचिव व दया शंकर साहू ग्राम निकुम व डॉक्टर यशवंत कुमार ग्राम गोड़ेला को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई।

भागवत राम पटेल ग्राम पंचायत निकुम व रीना बाई देशमुख ग्राम झोला , व तुलाराम देशमुख ग्राम भरदा को जोन अध्यक्षों की नियुक्ति की गई ।

राजकुमार व अशोक सोनी ग्राम निकुम को ग्रामीण कमेटी का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई । हरख राम साहू व रोमनाथ साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है। जिसमें ढालेश साहू ने कहा कि किसानों को लगातार जागरूक करते हुए उन्होंने संगठन में जोड़ा जायेगा।

किसानों के विभिन्न मुद्दों व मांगों को लेकर धरना

ग्राम पंचायत निकुम मे 07/06/2022 को धरना प्रदर्शन रबी फसल बीमा राशि की मांग व जैविक खाद की अनिवार्यता व सेवा सहकारी समितियों में चुनाव की मांग को लेकर निकुम मे 07 जून को, सुबह 10.30 बजे , बस स्टैंड के पास धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Exit mobile version