Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

किसान के खेत में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस

बैतूल- मध्य प्रदेश में बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कछार में फसल की रखवाली के लिए रात में खेत गए, किसान की अज्ञात आरोपी द्वारा पेट पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतक किसान की पत्नी और उसका पुत्र खेत पर पहुंचे । तो वहां किसान की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी।



शादी में शामिल होने के बाद अपनी फसल की रखवाली करने चला गया था खेत 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र की भौंरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछार में ओमप्रकाश पिता ज्योतिप्रसाद राव (55) बीती रात गांव में ही एक शादी में गया था। शादी में शामिल होने के बाद वह अपनी फसल की रखवाली के लिए खेत पर जागल करने चला गया था, लेकिन आज सुबह 10 बजे तक भी जब किसान घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ उसे देखने खेत पहुंची।



मौके पर पड़ी मिली उसकी लाश 

वहां पहुंचते ही परिजनों ने पाया कि चाकू घोंप कर रात में किसी ने उसकी हत्या कर दी है। मौके पर उसकी लाश पड़ी मिली। किसान के बेटे ने कोटवार को जानकारी दी। कोटवार ने भौंरा चौकी में सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एनके पाल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों व ग्रामीणों के बयान लेकर शव को पीएम के लिए शाहपुर भेजा जा रहा है। हत्या की घटना से गांव और क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
Exit mobile version