Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

किसानों के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे- श्री पटेल

मंत्री के निर्देश पर राजगढ़ के कृषि सेवा केन्द्रों का निरीक्षण कर की कार्यवाही,एक पर एफआईआर, दो के अनुपस्थित मिलने पर दुकानें की सील

ब्यूरों रिपोर्ट-“छत्तीसगढ़-24-न्यूज़”

राजगढ़ MP- किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने प्रदेश के कलेक्टर्स और सभी कृषि उप संचालकों को निर्देशित किया है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। श्री पटेल के निर्देशानुसार राजगढ़ जिले में कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने 4 कृषि सेवा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक दुकान में नकली सरसों के बीजों का विक्रय और अवैध भण्डारण किये जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई। दो कृषि सेवा केन्द्र सूचना प्राप्ति के बाद भी निरीक्षण नहीं कराने पर सील किये गये।

राजगढ़ जिला मुख्यालय पर पुलिस-प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त दल ने कार्यवाही करते हुए पवार कृषि सेवा केन्द्र को नकली बीजों के विक्रय एवं अवैध भण्डारण पर सील कर दिया गया। साथ ही लायसेंस भी निलम्बित कर दिया। साहू कृषि सेवा केन्द्र और खण्डेलवाल कृषि सेवा केन्द्र निरीक्षण के दौरान बंद पाये गये। दूरभाष पर दी गई सूचना के बाद भी निरीक्षण कराने नहीं पहुँचने पर एसडीएम श्रीमती नेहा साहू ने दोनों सेवा केन्द्रों को सील कर दिया। संयुक्त दल द्वारा वर्मा कृषि सेवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया।

Exit mobile version