Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांग्रेस सदस्यता महाभियान को मिल रहा है व्यापक जनसमर्थन* अशोक साहू

*कांग्रेस सदस्यता महाभियान को मिल रहा है व्यापक जनसमर्थन*

युवा,महिलाएं एवं प्रबुद्ध नागरिक स्वस्फूर्त ले रहे सदस्यता

जामगांव आर।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के तत्वाधान में सदस्यता महाभियान चलाया जा रहा है।

प्रभारी अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,भेष आठे जोन प्रभारी,कपूर साहू सेक्टर प्रभारी के नेतृत्व में ग्राम बटरेल में चौक चौराहों एवं घरों में जाकर कांग्रेस की रीति नीति एवं भूपेश सरकार की विकास गाथा एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को अवगत कराया जा रहा है।

इससे प्रभावित होकर युवा,महिलाएं,किसान भाई,भूमिहीन मजदूर एवं प्रबुद्ध नागरिक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।

इस अभियान में रेवा साहू, सांवत साहू,किशोर साहू, नंद कुमार साहू, डोमेस्वर साहू, झमलेश साहू,रमेश कौशिक,अजय निर्मल सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Exit mobile version