Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने नवाज के एक वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर दी बधाई : अफजल*

*राजनांदगांव।* जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज भाई के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बधाई दी। जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैय्यद अफजल अली व उपाध्यक्ष विक्की पटेल ने कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष में हमारे युवा, युवाओं के प्रेरणास्रोत राजनांदगांव के नेता, जिले की आन-बान और शान भाई नवाज खान अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगाव के अध्यक्ष पद पर शानदार बेमिशाल एक साल के सफलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले के कांग्रेस पदाधिकाारी एवं किसान साथियों ने केक काटकर बधाई दी।
अफजल ने कहा नवाज खान का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा। किसानों के हितों से जुड़ी योजनाओं का अपनी निगरानी में बेहतर क्रियान्वयन भी किया, वहीं राज्य सरकार की अहम योजनाओं को मूर्त रूप देने में पूरा जोर लगाया। जिले के किसान साथियों के साथ नवाज भाई के एक साल के कार्यकाल किसान हितैषी रहा। खाद-बीज की समस्या हो या अन्य किसी भी समस्या के समाधान कराने को हल करने और त्वरित कार्रवाई करने के कारण ही नवाज भाई किसान हितेषी नेता कहे आते हैं।
महिला स्वयं सहायता समूह को सर्वाधिक ऋण वितरण करने का प्रदेश का प्रथम पुरस्कार पाने का गौरव भी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनंदगांव के नाम रहा है। जिले की समितियों एवं समिति के किसान सदस्यों से प्रत्यक्ष भेंट करने हेतु किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों की समस्या का त्वरित निदान बैंक के कर्मचारियों हितेषी कार्यों से बैंक कर्मचारियों के आत्म विश्वास में वृद्धि हुई है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, मंडी उपाध्यक्ष अजय मार्कण्डेय, मंडी सदस्य दुर्गेश द्विवेदी, प्रवक्ता प्रहलाद यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विक्की पटेल, उपाध्यक्ष जसीम अहमद, उपाध्यक्ष खिलेश्वर पाल, शकील रजवी, हाफिज वारसी, आफताब आलम, रफीक खान अंबागढ़ चौकी, युवा नेता अरसद खान, आनंद मिश्रा एवं जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version