Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ में अगले विधानसभा चुनावों में जिताने की मेरी जिम्मेदारी-मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक- कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष पार्टी , विपक्ष के जवाब के लिए पूरी तरह से तैयार भूपेश की सेना 

संतोष देवांगन 

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में रखी गई थी. जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे सहित अन्य मंत्री और विधायक मौजूद रहे. छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई. आज से सदन की कार्यवाही शुरू होगी।



रायपुर में सीएम निवास में विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2021 में भाजपा के सवालों का किस तरह से जवाब दिया जाए इसको लेकर रणनीति तैयार की गई. इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी विधायकों को आश्वस्त किया है कि ‘अगले विधानसभा चुनाव में उन्हें जिताने की जिम्मेदारी मेरी है. मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि वे सदन में मजबूती के साथ अपनी बात रखें और विपक्ष को जवाब दें।



सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार तीन साल पूरे करने जा रही है. सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाया जाए. लोगों को बताया जाए कि ‘कांग्रेस की सरकार आम आदमी, किसानों की सरकार है।

Exit mobile version