Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ के शीर्ष पाँच विधानसभा में पाटन शामिल

कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ के शीर्ष पाँच विधानसभा में पाटन शामिल अन्य पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन अध्यक्ष संजय यदु ने जताया कांग्रेस जनों का आभार।

*पाटन- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कांग्रेस नेता संजय यदु ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान मैनुअल के पश्चात डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से आगाज किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य को सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने वाले राज्यों में शीर्ष राज्यों में स्थान मिला है छत्तीसगढ़ में प्रदेश के मुखिया हमारे मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी के करिश्माई नेतृत्व विकासोन्मुख एवं रोजगारपरक नीतियां लोककल्याणकारी योजनाओं का शानदार क्रियान्वयन, और कुशल शासन प्रबंधन से सभी वर्गों के उत्थान के लिये अनेक योजनाओं के सफ़लतम संचालन के फलस्वरूप गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार हो रही है, और छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास मॉडल की चर्चा और उसका नाम देश विदेशों में भी बढ़ रहा है यह हम सबके लिए गौरव की बात है, और इस कारण से भी हमारे प्रदेश के लोगों ने डिजिटल सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और 34974 रिकार्ड सदस्य पाटन विधानसभा बने हैं खासकर हमारे विधानसभा के सभी एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के युवा साथियों ने, व सभी कांग्रेस जनों ने मिलकर इस अभियान को सफल किया जिसके हमारे पाटन सभा का नाम प्रदेश स्तर पर 5 वाँ स्थान तक पहुंच सका।*

*कांग्रेस नेता अध्यक्ष श्री यदु ने आगे कहा कि- पाटन विधानसभा में भी प्रत्येक गाँव/ बूथ में एनरोलर की नियुक्ति की गई थी सभी ने समर्पण एवं पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्य का निर्वहन शत् प्रतिशत किया लोगों ने भी कांग्रेस पार्टी की आदर्शों एवं सैद्धांतिक कार्यशैली से एवमं प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के तीन वर्ष के सफ़लतम कार्यकाल में हुये असंख्य कार्यों व योजनाओं से लाभान्वित होकर एवं प्रभावित होकर उत्साह पूर्वक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता सहृदय ग्रहण की सदस्यता अभियान जब चल रहा था तब कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिये लोगों का उत्साह देखते ही बनता था माननीय मुख्यमंत्री जी के सुशासन ने लोगों का दिल जीत उन्हें आत्मीय संतुष्टि दिलाई है है जिसका प्रतिफल सदस्यता अभियान में प्राप्त हुआ है इससे हमारी पार्टी पहले की अपेक्षा औऱ भी अधिक मजबूत होगी, इस अभियान के सफलता में माननीय मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री आशीष वर्मा जी, हमारे दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री निर्मल कोसरे जी, पाटन विधानसभा के प्रभारी श्री नवाज खान जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष श्री महेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अन्य पिछड़ा ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर अध्यक्ष डॉ ईश्वर निषाद व सभी कांग्रेस जनों के लगातार सहयोग व हमारे विधानसभा के सभी एनरोलरों एवं चीफ़ एनरोलरो की सतत परिश्रम एवं सभी वरिष्ठ जनों सेक्टर प्रभारियों की कार्य कुशलता उत्कृष्ट रहा है, जिससे कि यह डिजिटल सदस्यता अभियान पूर्ण रूप से सफल हो सका, मैं पूरे विधानसभा के कांग्रेस जनों का व इस अभियान में लगातार मेहनत करने वाले, साथियों के प्रति अपनी प्रसन्नता एवमं कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ औऱ इस अभियान से प्रत्यक्ष , अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुये कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त करता हूँ मुझे एवं हम सब को पूर्ण विश्वास है की यूँ ही सदैव आप सभी सम्मानीय सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा साथियों का सहयोग मिलता रहेगा।

Exit mobile version