Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*कांग्रेस के विक्की पटेल सहित नवाज समर्थकों की नियुक्ति से भाजपा में खलबली*

*राजनंदगांव।* मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खासम खास माने जाने वाले युवा और जुझारू नेता नवाज खान समर्थकों में चुनाव के पहले खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश आला कमान ने नवाज समर्थकों की सक्रियता को देखते हुए संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण दायित्वों से नवाजा जा रहा है। इसी कड़ी में विक्की विष्णु पटेल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी राजनंदगांव ग्रामीण का सचिव बनाया गया है। साथ ही विककी पटेल युवा चेहरा राजनंदगांव जिला के लिए एक मिशाल है। और जो स्व. उदय मुदलियार के करीबी थे। जिले मे जनाधार वयक्ति विक्की पटेल अपने समाज मे भी अच्छी पकड है।
जिला कांग्रेस कमेटी राजनंदगांव ग्रामीण की कार्यकारिणी की घोषणा पीसीसी चीफ दीपक बैज के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैंदु ने सूची जारी की है। सूची पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू के द्वारा प्रस्तावित कार्यकारिणी के नमो पर प्रदेश कांग्रेस समिति में अपने मोहर लगा दी है। आने वाले विधानसभा आम चुनाव को देखते हुए कार्यकारिणी शीघ्र घोषित होने से नव नियुक्त संगठन पदाधिकारी सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस उत्साह को देखते हुए ऐसा लग रहा है। कि कांग्रेस पुनः सत्ता में लौट कर आएगी और दूसरी ओर कांग्रेस की अति सक्रियता को देखते हुए विपक्ष भाजपा में खलबकी मच गई है। विपक्ष को यह डर सता रहा है कि पार्टी के जमीनी स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता मतदाताओं को रिझा कर अपने पक्ष में सफल हो जाएंगे। जिससे भाजपा को बड़ा नुकसान होगा वैसे भी खुफिया रिपोर्ट की माने तो कांग्रेस की सत्ता वापसी हो रही है और इसका मुख्य कारण भूपेश सरकार की जनहितैषी योजनाएं हैं। जिससे हर वर्ग के बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

राजनंदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version