Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांग्रेस के भूपेश सरकार सर्वजन हिताय की दिशा में कार्य कर रही है…अशोक साहू

भूपेश सरकार सर्वजन हिताय की दिशा में कार्य कर रही है…अशोक साहू

रानीतराई।पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केसरा में उचित मूल्य दुकान सह गोदाम एवं धान संग्रहण हेतु चबूतरा निर्माण(राशि 20 लाख)कार्यों का भूमिपूजन माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि के रूप में अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू सभापति जप पाटन,कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,तेजराम सिन्हा सेक्टर प्रभारी के करकमलों से सम्पन्न हुआ।

जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि भूपेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क के विकास के साथ अनेक योजनाओं के माध्यम से सर्वजन हिताय की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।सभापति जप दिनेश साहू ने नरवा,गरुवा,धुरुवा और बाड़ी योजना के माध्यम से ग्राम सुराज की स्थापना हो रही है,भूपेश सरकार की इस योजना की तारीफ पूरे देश में हो रही है।


ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं ओएसडी आशीष वर्मा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
आभार प्रदर्शन सरपंच भागवत सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर हिरासिंग साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, एस पी यदु प्रबन्धक,गैंद सिन्हा, गुहा सिन्हा,गजानंद सिन्हा, डिगेंद्र गजेन्द्र, डोमेस्वर सिन्हा, डॉ ईश्वर निषाद,संतोषी निषाद पंच,परमेश्वर सिन्हा,आरके सेन सचिव, संतु सिन्हा,अनिल सोनी,सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version