Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर मंत्री श्री टीएस सिंहदेव आज शाम होंगे मणिपुर रवाना

मणिपुर चुनाव के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शाम 06:45 पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव होंगे मणिपुर के लिए रवाना 

रायपुर। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव मणिपुर रवाना होंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस विषय पर चर्चा करने के बाद मणिपुर चुनाव के उपरांत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आज शाम 06:45 पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव मणिपुर के लिए रवाना होंगे।



स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव मणिपुर पहुंचकर विधानसभा चुनाव की वोट काउंटिंग के दिन वहां उपस्थित रहेंगे. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मुकुल वासनिक से भी स्वास्थ्य मंत्री ने इस पूरे विषय पर चर्चा की है. दोनों वरिष्ठ नेता हाईकमान के निर्देश पर एक साथ मणिपुर में मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version