Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवाओं को गांजा सप्लाई करने निकले 2 पैडलर्स को किया गिरफ्तार

कांकेर के बरदेभाटा चौक से कांकेर पुलिस ने ग्राहकों तक गांजा पहुंचाने वाले दो पैडलर्स को पकड़ा है । पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के नशेड़ी नवयुवकों को रोजाना दो युवक अलग-अलग जगहों पर गांजा की सप्लाई करते  हैं। इस पर पुलिस ने जाल बिछाते दोनों को बरदेभाटा चौक में गांजा समेत पकड़ लिया। गांजे के कुछ पैकेट के साथ ही उनकी बाइक भी जब्त की गई है। वे गांजा कहां से ला रहे थे इसकी जानकारी फिलहाल समाने नहीं आ पाई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक शहर में रोज सुबह 11 बजे तक आते हैं और नवयुवकों को गांजा की सप्लाई देकर वापस लौट जाते हैं। मुखबिर ने युवकों का हुलिया बताते जानकारी दी थी कि वे बाइक से शहर में आते हैं। उनके पास एक बैग होता है, जिसमें छोटे छोटे पैकेटों में गांजा भरा रहता है। इसके वे मुंहमांगे दाम पर बेचते हैं।

सूचना पर टीआई शरद दुबे ने अपनी टीम 1 अप्रैल की सुबह से ही कुछ रास्तों में लगा वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। बरदेभाटा चौक में खड़ी टीम को दो युवक पल्सर बाइक में दुधावा सरोना मार्ग से कांकेर की ओर आते नजर आए। टीम ने युवकों को रोक उनकी जांच पड़ताल की। बाइक के हैंडल से बंधे पिठ्ठू बैग में गांजा के पैकेट थे, जिसका कुल वजन करीब 1.5 किलो था।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम विजय नेताम (26) पिता श्याम निवासी बेवरती व आलोक निषाद (24) पिता देवचंद निवासी पटौद बताया। दोनों कांकेर के रहने वाले हैं। टीआई शरद दुबे ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा एक बिना नंबर की बाइक भी जब्त की गई है। ये युवक गांजा कहां से जा रहे थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version