Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कलेक्टर जनदर्शन 11 से 2 बजे तक किस दिन होगा पढ़िए पूरी ख़बर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ पर

अब सोमवार को 11 से 2 बजे कलेक्टर जनदर्शन व मंगलवार को समय सीमा बैठक

दुर्ग 1 दिसंबर 2022/ जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को आयोजित की जाने वाले समय सीमा बैठक और जनदर्शन में आंशिक बदलाव किया गया है, जिसके तहत कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार अब कलेक्टर जनदर्शन (कलेक्टर जन चौपाल) मंगलवार की जगह प्रत्येक सोमवार को प्रातः 11 से 2 बजे के मध्य व साप्ताहिक समय सीमा (टी.एल.) बैठक प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 बजे से जिला कार्यालय, दुर्ग के सभा कक्ष में आयोजित की जायेगा।अपनी समस्या को लेकर जनदर्शन आने वाले आवेदकों से जिला प्रशासन की अपील है कि वो तय की गई नवीन समय सारणी का अनुसरण करें।

Exit mobile version