Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

करोड़ों रुपए का घोटाला, उद्यान विभाग का नाम लिखा जा रहा है

वन मंडलाधिकारी की साजिश घोटाला ही घोटाला , उद्यान के नाम पे बनाया घोटाला पार्क , अवैध खनन का किया पेमेंट

प्रोनित दत्ता– कोंडागांव वन मंडल के साहब इन दिनों घोटाले को विकास का जामा पहनाने में लगे हुए है. सवाल है उद्यान हो ठीक इनके निवास से लगा हुआ है और मोहन मरकाम के कालोनी अंजलि विहार से सटा है यू मालूम होता है जैसे मोहन पार्क है. इसमें ध्यान देने योग्य बातें है की जब जिले में , एक भी मुरूम की खदान नहीं है तो इस पार्क में सैकड़ों ट्राली मुरूम सड़क निर्माण में कहा से लाया गया.?

अवैध खनन खुद गुप्ता जी करते है और पेमेंट भी इसको अपने ही विभाग को बेच कर अपना खजाना भरते है. आशुतोष पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने बताया की पूरे उद्यान में अवैध जंगल को काटा गया किससे अनुमति ली गई.? पूरे उद्यान में लकड़ी की सजावट बैंच आदि , लगाई गई वे लकड़ी कहा से आई.?

;

सवाल यह है की सरकारी लकड़ी मिल तो बन्द पड़ी है.फाउंटेन के नाम पे पिचकारी लगाई है.करोड़ो रुपए का घोटाला उद्यान विकास का नाम लिखा जा रहा है वैसे भी गुप्ता जी का कार्यकाल अरबों रुपए के घोटाले का कार्यकाल है.आम आदमी पार्टी डीएफओ गुप्ता के संपत्ति की जांच की मांग करता है।



आशुतोष पांडे ने कहां की ऐसे अधिकारी जब तक रहेंगे देश का बंटाधार होगा. पार्टी ने जांच की मांग कर आंदोलन की चेतवानी दी है आशुतोष पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी

Exit mobile version