रानीतराई/ पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करेला में गौठान उत्सव मनाया गया पारंपरिक विधिवत पूजा अर्चना कर गायों को सोहाई बांधकर खिचड़ी खिलाया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत करेला के सरपंच श्रीमती लेखनी वर्मा ,गौठान समिति अध्यक्ष रोहित साहू, सदस्य बुधराम देशमुख वीरेंद्र देशमुख दुर्योधन यादव देव साहब साहू ,दिनेश सोनी, ओम प्रकाश वर्मा, सेक्टर प्रभारी यादव राम सेन ,विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप वर्मा, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
