Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गौठान मे करेंट लगने से कर्मचारी की हुई मौके पर मौत, कर रहा था गौठान में काम

पाटन : गौठान मे काम कर रहे समूह के कर्मचारी देवेन्द्र मार्कण्डेय काम कर रहे थे उसी वक्त गौठान मे मशीन के पास अचानक करेंट लगने से मौके पर मौत हो गई।

आपको बता दे कि समूह कर्मचारी को करेंट लगने से मौत हो गई । पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता एक बार फिर देखने को मिली। पाटन नगर के एक व्यक्ति की मौत करंट लगने से हो गई। इसकीं सूचना जैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली तो उन्होंने तत्काल अपने ओएसडी आशीष वर्मा को पीड़ित के परिजनों के मिलने के लिए भेजा।

उन्होंने इस घटना को दुःखद बताया और अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुवे मृतक देवेंद्र मार्कण्डेय को श्रद्धांजलि दी।  मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये देने की घोषणा भी किया है। ओएसडी आशीष वर्मा ने इसकीं जानकारी मृतक के परिजन को दी।

बता दे कि आज गौठान में समूह से जुड़कर काम करने वाले देवेंद्र मार्कण्डेय की करंट लगने से मौत हो गई है। यह जानकारी  ओएसडी आशीष वर्मा ने देते हुवे बताया कि  अभी तत्कालिक रूप से मृतक के परिजन को 25 हजार रुपये नगद सहयोग राशि भी दिया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, नीरज सोनी सहित अन्य मौजूद थे।

Exit mobile version