कन्यादान फाउंडेशन ने दिया राशन सामान एवं कपड़ो का योगदान किया आर्थिक सहायता
अभी कुछ दिन पहले पावर हाउस सूर्या नगर में गैस सिलेंडर फटने से लगभग 164 परिवार की झोपड़ियां भीषण अग्नि दुर्घटना का शिकार हो गयी उसी घटना स्थल पर दुर्ग जिले के संसद एवं नगर निगमि अधिकारी ने कुछ कुछ सहायता दे दी गयी है।
इसके साथ ही साथ कन्यादान फाउंडेशन की टीम द्वारा राशन सामान और कपड़ा इत्यादि डोनेट कर वंहा के लोगो की आर्थिक सहायता की गयी। इस डोनेशन कार्यक्रम में कन्यादान फाउंडेशन के विनोद टेम्बुकर, जिला महिला अध्यक्ष कांति मौर्य जी,एवं दुर्ग की सुमन ठाकुर जी, पैडएन्जेल हेमा साहू, हिना साहू,ढालेश्वरी साहू, पैडमैन मनीष टांडेकर,भागवत वर्मा ,धरम दास,कार्यक्रम में सहयोग दिया।
वंहा के पार्षद श्री विनोद चेलक, समाज सेवक शिव सिंह का पूर्ण सहयोग मिला. वँहा की स्तिथि बहुत ख़राब वंहा उनके पास कुछ नही बचा सब जलकर राख हो गया। इसके लिए सरकार और गैर सरकारी संस्था तो आर्थिक सहायता दे रही है।
कन्यादान फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली संस्था एवं महिलाओ एवं लड़कियों के मासिकधर्म सम्बंधित होने वाली समस्याओ में जमीनी स्तर पर कार्य करते है,और गांव गांव जाकर महिलाओ को लड़कियों मसिकधर्म के प्रति जागरूक कर उन्हें महंगे से महंगे सेनिटरी पैड को कम दाम एंव कई जगहों में आदिवासी क्षेत्रो में निःशुल्क सेनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराती है।
