Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कक्षा 1 से लेकर 8 तक का एंडलाइन असेसमेंट 16 अप्रैल से 29 अप्रैल तक  संकुल समन्वयक ललित बिजौरा ने दी बच्चों को पढ़ाई करने के 7 टिप्स

कक्षा 1 से लेकर 8 तक का एंडलाइन असेसमेंट 16 अप्रैल से 29 अप्रैल तक  संकुल समन्वयक ललित बिजौरा ने दी बच्चों को पढ़ाई करने के 7 टिप्स

प्रदेश में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चों का एंडलाइन असेसमेंट 16 अप्रैल से आरंभ होकर 29 अप्रैल तक पूर्ण होगा एवम 30 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा और उसी दिन बच्चों को प्रगति पत्रक भी प्रदान किया जाएगा । राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवम प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी ) ने एंडलाइन असेसमेंट की समय सारिणी घोषित कर दी है तथा प्रश्नपेपर भी वितरित कर दिया गया है ।

संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने सभी बच्चों को एंडलाइन असेसमेंट की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं — उन्होंने कहा कि — सभी बच्चे अपने सेहद का विशेष ख्याल रखें , समय सारिणी का निर्माण कर पढ़ाई करें , खानपान का विशेष ख्याल रखें , परीक्षा से कभी भयभीत न हों बल्कि उत्साह से परीक्षा दिलाएं , पर्याप्त नींद लें , शांत और एकाग्र मन से पढ़ाई करें , शारीरिक व्यायाम एवम मनोरंजन भी जरूरी है , इस प्रकार उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती है लेकिन एक–एक दिन मेहनत और प्रयास करने से जरूर मिलती है । उन्होंने दर्ज सभी बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति एंडलाइन असेसमेंट में हो इसके लिए बच्चों , पालकों से अनुरोध किया है ।

Exit mobile version