- *ओव्हर लोड धान गाड़ियों पर प्रशासन मौन*
पाटन – पाटन से दुर्ग तक 4 लेन व 6 लेन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिससे की सड़को पर गिट्टी बिखरे पड़े है, गड्डे हैं और व्यस्त सड़क है यह सब जानते हुए भी धान मंडी मे उपस्थित जवाबदार अधिकारी और वाहन मालिक की लापरवाही के चलते वाहन चालक एवं सड़क पर चलने वाले अन्य लोगो की जान जा सकती है.
आपको बता दे की पाटन से देवादा के बिच ऐसा ही एक ओवर लोड ट्रक/गाडी पाटन से निकला था जो कुछ दूर चलने के बाद ट्रक मे लदी बंधी हुई धान की बोरिया अचानक भरभरा कर गिर गई.
हालांकि धान की बोरिया ज़ब गिरी उस वक़्त विपरीत दिशा से कोई वाहन नहीं गुजरी. अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी. इस घटना के बाद से सड़क पर जाम लग गया है जिसे JCB मशीन की मदद से धान की बोरियों को हटाने का कार्य कर रही है.
इसे धान सोसायटी केंद्र मे उपस्थिति जिम्मेदार अधिकारियो की लापरवाही ही कहा जा सकता है जिनके मौजूदगी मे ऐसा ओवहर लोड माल भरकर ट्रकों मे भेजवाने का कार्य कर रहा जिसके कारण सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों पर जान -माल का ख़तरा बना है.
