छत्तीसगढ़ दिल्लीवार कुर्मी छत्रिय समाज के महाअधिवेशन में ओमप्रकाश वर्मा को 49 बार रक्तदान करके समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आदरणीय श्री विजय बघेल सांसद, संसदीय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) के द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज, सर्किल राजिम एवं केंद्रीय कार्यकारिणी समिति, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज, छत्तीसगढ़ के द्वारा संचालित किया गया था । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे माननीय श्री अजय चंद्राकर जी विधायक, विधानसभा क्षेत्र, कुरूद एवं माननीय विजय बघेल जी, सांसद, लोकसभा क्षेत्र, दुर्ग शामिल हुए थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय डॉ राजेंद्र हरमुख जी, केंद्रीय अध्यक्ष- दि.कु.क्ष. समाज छत्तीसगढ़ एवं अति विशिष्ट अतिथि माननीय श्री चुन्नीलाल साहू जी, सांसद, लोकसभा क्षेत्र, महासमुंद, माननीय श्री छत्रपाल बैस जी, प्रचार सचिव- प्रदेश कुर्मी समाज छत्तीसगढ़, माननीय श्री शितेश कुमार वर्मा जी, क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण मंडल रायगढ़ छत्तीसगढ़, माननीय दानवीर श्री दाऊ लाल वर्मा जी, वरिष्ठ समाजसेवी, डॉ जवाहरलाल वर्मा, अध्यक्ष, दि.कु.क्ष.समाज राजिम सर्किल श्रीमती प्रीति देशमुख, केंद्रीय अध्यक्ष दि.कु.क्ष महिला समाज एवं अन्य पदाधिकारीगण के साथ-साथ समस्त सर्किल के जनों की उपस्थिति रही । श्री वर्मा जी की इस उपलब्धि के लिए समाज के पदाधिकारियों, परिवार जनों एवं उनके शिक्षा जगत से जुड़े अधिकारियों सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने विशेष रूप से बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये है.
