Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ओबीसी महासभा का बैठक हुआ सम्पन्न मिस इंडिया स्नेहा गिरि की हुई सम्मान

 ओबीसी महासभा का बैठक हुआ सम्पन्न मिस इंडिया स्नेहा गिरि की हुई सम्मान

भिलाई-3 – ओबीसी महासभा भिलाई-चरोदा के अध्यक्ष अमर साहू के विशेष प्रयास से भिलाई-चरोदा क्षेत्र के ओबीसी समाज का बैठक साहू सदन भिलाई-3 में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में मुख्य अतिथि-टी आर साहू(जिलाअध्यक्ष-ओबीसी महासभा दुर्ग) थे तथा अध्यक्षता-युगल किशोर साहू(महामंत्री-प्रदेश ओबीसी महासभा छ. ग.) थे। विशेष अतिथि-ब्रम्हदेव पटेल(संरक्षक-प्रेदश मरार(पटेल) समाज छ. ग.), गजानंद गोस्वामी(प्रेदश अध्यक्ष-दशनामा गोस्वामी समाज छ. ग.),
प्रेम साहू(अध्यक्ष-ओबीसी महासभा तहसील पाटन), सुशील यादव(अध्यक्ष-नव सृजन संस्था भिलाई-चरोदा), एवं गौरव साहू(मीडिया प्रभारी-ओबीसी महासभा दुर्ग) थे।

इस अवसर पर भिलाई-3 की गौरव कक्षा-बारहवीं की छात्रा गोवा में सम्पन्न हुए MISS INDIA, International 2023 की विनर स्नेहा गिरी का जोशीला स्वागत एवं सम्मान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि टी आर साहू ने कहा की ओबीसी समाज देश की आबादी के लगभग 55 से 60% हैं फिर भी आबादी के अनुसार आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए हमे अपनी आवाज को बुलंद करते हुए शिक्षा, व्यापार, नौकरी व राजनीतिक आरक्षण को लेकर आवाज बुलंद करना है।

युगल किशोर साहू ने संगठन के विषय मे चर्चा करते हुए वार्ड व ग्राम स्तर तक संगठन तैयार करने पर जोर दिये।ब्रम्हदेव पटेल, सुशील यादवव गीता वर्मा ने भी अपना विचार रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण के लेकर संघर्ष को तेज किया जायेगा। तथा समाज को संगठित कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।बैठक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संचालन प्रेम लाल साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन अमर साहू ने किया।

इस अवसर पर शकुन देवांगन, मीना गिरी, गीता वर्मा, रितु गिरी, धनेश्वरी साहू, गायत्री साहू, सावित्री यादव, उषा ढीमर, इंदु साहू, गीता साहू, देव कुमारी ढीमर, केशरी ढीमर, भुनेश्वरी ढीमर, प्रतिमा वर्मा, बिंदेश्वरी पटेल, पूर्व पार्षद नरोत्तम साहू, लेख राम साहू, दिलीप साहू, डॉ नीलेश साहू, शीतल साहू, सतीश गिरी, सुरेश साहू, सोहन साहू व योगेंद्र सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Exit mobile version