दुर्ग: संचालनय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशन अनुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय एक दिवसीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।आपको बता दे आयोजन 12 सितंबर को गुजराती भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया। स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्ग विधायक अरुण वोरा के मुख्य अतिथि एवं धीरज बाकलीवाल महापौर नगर निगम दुर्ग की अध्यक्षता ।विशेष अतिथि श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर पूर्व विधायक दुर्ग ग्रामीण ,आर एन वर्मा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ,तुषार तुलसी भाई चौहान अध्यक्ष गुजराती धर्मशाला ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। 
स्वास्थ्य मेले में मंचसंचालन डॉक्टर नम्रता यादव व डॉक्टर रामस्वरूप मरकाम आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया ।शिविर में कुल 20 चिकित्सा एवं 22 कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान की डॉक्टर सुनील बंजारे, डॉक्टर भावना पाल, डॉक्टर सोनिया, डॉक्टर रूबी वासनिक, डॉक्टर समलित कुमार ठाकुर, डॉ रवि कुमार सिदार, डॉ सुमन साहू सहित अन्य स्टाफ गन डॉक्टर गण अपनी सेवाएं प्रदान की है।
