✍️मैनपुर संवाददाता तुलाराम बीसी की रिपोर्ट
अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र ग्राम उरमाल में शारदीय नवरात्र का पर्व काफी धुमधाम के साथ प्रारंभ हुआ प्रथम दिन पंडित द्वारा विधि विधान से पुजा अर्चना कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया एंव दीप प्रज्जवलित किया गया। प्रथम दिन ही पुजा अर्चना करने बडी संख्या में श्रध्दालुगण उमडे
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति उरमाल द्वारा आकर्षक ढंग से साज सज्जा और सजावट का कार्य किया गया है, जो काफी सुन्दर नजर आ रहा है और पुरा नगर का माहौल धार्मिकमय हो गया है। नवरात्र के पुरे नौ दिनों तक यहा सावर्जनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। गांव के बुजुर्गों द्वारा गांव वासी द्वारा नवरात्र के प्रथम दिन उरमाल में मां दुर्गा की पुजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शाति संमृध्दि और खुशहाली के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना किया उरमाल के बुजुर्गों ने शक्ति उपासना के पर्व नवरात्र की बधाई और शुभकामनाए दी है। उन्होंने कहा कि नवरात्री मां दुर्गा की शक्ति आराधना का पर्व है।
