Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर

अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा अंतर्गत स्थित उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 14 मार्च से 20 मार्च तक किया गया है आपको बता दें उक्त कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत किया जा रहा है जहां कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ आर एस कुरील एवं डॉक्टर संजय शर्मा डॉक्टर पीके सांगोडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू भी प्रमुख रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया  इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच रेमन यशवंत जांगड़े, डॉ नागेंद्र सिंह राजपूत, डॉ अमित दीक्षित सहित संस्था के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version