Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

उदय कान्वेंट स्कूल कुम्हारी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का अयोजन

चरोदा / उदय कान्वेंट स्कूल कुम्हारी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्र एवं छात्राएं कृष्णा और राधा के ड्रेस अप में उपस्थित हुए जिसमें नन्हे कान्हा के रूप में तेज साहू चंदन दुष्यंत श्रेयांश सोनी रितेश सेन और राधा के रूप में उदिता प्रियांशी छाया वंदना दीपा भूमिका रोशनी नेहा वेदिका दिशा रिया गीतांजलि रूमैसा पूनम ख्याति पुष्पांजलि दुर्गा और एकता इन बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी ।

इसके साथ ही मटकी फोड़ का कार्यक्रम बहुत ही मनोरंजक रहा भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव का कार्यक्रम बहुत ही आनंद पूर्ण रहा उसी प्रकार आप सभी का जीवन भी आनंद में रहे यही शुभकामना के साथ कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल श्रीमती पूनम सोनकर ने किया समापन विद्यालय के डायरेक्टर जगभान यादव ने किया और बच्चों को प्रथम द्बितीय तृतीय पुरुस्कार किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाप एवम पैरेंट ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

Exit mobile version