Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

उदय कान्वेंट स्कूल कुम्हारी में दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया

करन साहू

कुम्हारी। उदय कान्वेंट स्कूल कुम्हारी में दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया। बच्चों को इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कुम्हारी उदय कान्वेंट स्कूल में दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया। बच्चों को इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। पटाखों से होने वाली नुकसान के बारे में शिक्षकों ने बताया। बच्चों ने सुन्दर रंगोली बनाकर विद्यालय प्रांगण को सजाया।

उदय कान्वेंट स्कूल कुम्हारी में आज दीपावली महोत्सव मनाया गया। सुबह एसेम्बली में बच्चों ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुति दी। इसके उपरांत कक्षाओं में विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। स्कूल के छात्र छात्राओं ने दीपोत्सव के अवसर पर सुन्दर और मनमोहक रंगोलियां बनाकर विद्यालय प्रांगण को सजाया। जगह जगह बंदरवार लगायी गयी थी।

दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन जगभान यादव सचिव सचिव राजेंद्र यादव पहुंचे। स्कूल डायरेक्टर जगभान यादव व प्रिंसीपल श्रीमती पूनम सोनकर ने उनका स्वागत किया। चेयरमैन एवं सचिव द्वारा भगवान श्री गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना करायी गयी। इस अवसर पर उन्होंने दीपावली के महत्व को भी बच्चों के साथ साझा करते हुए कहा कि त्यौहार का उद्देश्य खुशियों को बांटना है। हमें इन खुशियों को जरूरतमंदों व गरीबों के बीच बांटने से जो शांति प्राप्त होती है, वहीं त्यौहार का असली उद्देश्य है। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा बनायी गयी रंगोली की सराहना करते हुए उन्होंने सभी से इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील की। बच्चों ने अपनी कक्षाओं में सुन्दर ग्रीटिंग्स बनाये और हल्की आतिशबाजी करते हुए उत्साहपूर्वक दीपावली मनायी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम सोनकर ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि दीपावली का मतलब अपने घर आंगन या गली मोहल्ले को रोशन करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य हमें अपने अन्दर छिपी बुराईयां रूपी अंधियारे को खत्म करने के लिए सकारात्मक और शुद्ध विचारों के दिये जलाकर अंतरात्मा को प्रकाशवान बनाना है।

उन्होंने बच्चों को ग्रीन दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वह इस त्यौहार पर अपने परिजनों को भी प्रदूषण मुक्त पर्व मनाने के लिए जागरुक करें। तेज आवाज वाले घातक पटाखों से दूर रहें और पर्यावरण की रक्षा के लिए इको फ्रेंडली त्यौहार मनायें। अंत में उन्होंने सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार का भरपूर सहयोग रहा।

Exit mobile version