Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

उतई मंडल भाजपा कार्यालय का शुभारंभ जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने किया

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में किया उतई मंडल कार्यालय का शुभारंभ

दुर्ग। आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी के दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियां तेज करने के उद्देश्य से भाजपा उतई मंडल के नवीन कार्यालय का उदघाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के द्वारा किया गया।

कार्यालय उदघाटन के अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि चुनावी समर अब बिल्कुल नजदीक है, कार्यकर्ताओं की गतिविधियां बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर मंडल में कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, बेहद खुशी की बात है कि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से उतई भाजपा कार्यालय का विधिवत उदघाटन हो रहा है। उतई का कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं की गतिविधियों और सक्रियता का केंद्र बनेगा जहां कार्यकर्ता मिलजुल कर और बैठ कर पार्टी की गतिविधियों को संचालित कर सकेंगे। कार्यालय के अभाव में पार्टी के व्यवस्थित संचालन में गतिरोध आता है जोकि उतई मंडल में अब दूर हो चुका है।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार पार्टी के कार्यक्रम और कांग्रेस पार्टी की कारगुजारी को लेकर लगातार सक्रिय हैं और एक स्थान जहां पर बैठकर पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी अपनी रणनीति तय कर सकें इस उद्देश्य को लेकर इस कार्यालय की स्थापना की गई है, पार्टी कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा के साथ उचित स्थान पर बैठकर आपसी विचार विमर्श के साथ-साथ गतिविधियों को अंजाम देंगे।

इस दौरान प्रमुख रुप से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला मंत्री रोहित साहू, आशीष निंमजे, प्रीतपाल बेलचंदन, श्रीमती माया बेलचंदन, मंडल सह प्रभारी डॉ देवनारायण तांडी, मंडल अध्यक्ष फत्ते वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत एवं पुकेश चंद्राकर, रूप नारायण शर्मा, वीरेंद्र साहू, दिव्या कलिहारी, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, शीतला ठाकुर, चंदू देवांगन, लक्ष्मी नारायण साहू, रामकृष्ण साहू, मनोहर देवांगन, मुकेश बेलचंदन, विमला कामड़, कुमार साहू, दूर्गा सेन, लता सोनवानी, हेमलता साहू, मननी राजपूत, प्रमिला साहू, वामन साहू , अनिल साहू, मोहन साहू, राधे लाल साहू,गिरीश शर्मा, प्रवीण यदु, फलेंद्र राजपूत, संतोष साहू, अश्विनी वर्मा, माधो लाल साहू, ईश्वर अंगारे, गब्बर साहू, देवेन्द्र भारती,वैभव देवांगन, करन सेन, पूनम चंद सफहा , रूपेश पारख , नरेंद्र साहू, , अजय चंद्राकर, नवीन सिन्हा, रितु पिपरिया , द्रोण साहू , जसलोक साहू सहित मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version